340 क्वार्टर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक समेत 82 हजार का माल जब्तघोघरी से प्रतापगढ़ ले जा रहा था देशी मसाला शराब, दो बोरियों में भरकर की जा रही थी तस्करी; 32 वर्षीय आरोपी जेल भेजा

नरेन्द्र राय रायसेन ।सिलवानी अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जैथारी चौकी पुलिस ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम घोघरी से प्रतापगढ़ की ओर मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे 32 वर्षीय युवक को पकड़ा। तलाशी में दो बोरियों से देशी मसाला शराब के 340 क्वार्टर बरामद हुए। पुलिस ने शराब की कीमत करीब 42 हजार रुपए और परिवहन में इस्तेमाल बिना नंबर की बाइक की कीमत करीब 40 हजार रुपए आंकी है। कुल 82 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, बाइक रोककर ली तलाशीपुलिस के अनुसार थाना सिलवानी क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 5 सितंबर की रात जैथारी चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर शराब की बोरियां लेकर घोघरी से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए मार्ग पर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर बाइक और साथ रखी बोरियों की तलाशी ली। दोनों बोरियों में देशी मसाला शराब के कुल 340 क्वार्टर मिले।पूछताछ में सामने आई आरोपी की पहचानपुलिस ने शराब और बाइक जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बुजेश यादव (32), पिता शम्भूदयाल यादव, निवासी ग्राम बिडुआ, चौकी जैथारी, थाना सिलवानी बताया।पुलिस ने बरामद शराब की कीमत करीब 42 हजार रुपए बताई है। वहीं बिना नंबर की मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए आंकी गई। इस तरह कार्रवाई में कुल करीब 82 हजार रुपए का माल जब्त किया गया।धारा 34(2) में केस, कोर्ट ने भेजा जेलजैथारी चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 272/26 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार, बिक्री और परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।इनकी रही भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीत परते, चौकी प्रभारी सुनील भदौरिया, प्रधान आरक्षक परशुराम सल्लाम, आरक्षक प्रेम सिंह राजपूत, आरक्षक 530 सोहरत, आरक्षक विक्रम सिंह और 112 डायल स्टाफ की भूमिका रही।