जायंट्स ग्रुप बुरहानपुर सहेली द्वारा मनाया शिक्षक दिन

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर सहेली द्वारा दिनांक 5 सितंबर 2026 को पचर्व राष्ट्रपति महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर जायंट्स सहेली सदस्य आशिया मंसुरी के सहयोग से ए आई जीनियस स्कूल के शिक्षकों का सम्मान शॉल श्रीफल मोती की माला फुल बेस्ट टीचर्स अवार्ड और उपहार देकर किया गया,बच्चों ने शिक्षक की भूमिका निभाई साथ ही शिक्षकों को उपहार भी दिए साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए इस अवसर पर फेडरेशन ऑफिसर अंजू काटरवार ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा की शिक्षक बच्चों का भविष्य की नींव डालते है ,

अध्यक्ष मंगला दुबे ने कहा कि शिक्षक वह सीढ़ी है जो बच्चों को ऊंचाई और आकाश की बुलंदियों को छूने का रास्ता दिखाता है । उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर ने भी सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए इसी तरह अच्छे से कार्य करने हेतु समझाया इस अवसर पर फेडरेशन ऑफिसर अंजु काटरवार, अध्यक्ष मंगला दुबे, उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर, शगुफ्ता , संगीता चौधरी , शिक्षिका सिज़ान,नुसरत, साईड्रा ,उज्मा,रुकसाना,तरनुम,मदीहा,अबीबा सहित अन्य शिक्षक स्टाफ ,एवं बच्चे उपस्थित रहे शिक्षक दिवस का आयोजन आशिया मंसूरी द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन बच्चों द्वारा किया गया अंत में सभी के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई सहेली ग्रुप की ओर से अध्यक्ष मंगला दुबे ने स्कूल के प्रबंधन समिती का आभार व्यक्त किया ।