मंदसौर ब्रेकिंग | फतेहगढ़ स्टील फैक्ट्री के सामने बड़ा हादसा फतेहगढ़ स्टील फैक्ट्री के सामने महू-नीमच हाईवे पर भीषण सड़क हादसा सामने आया

मंदसौर ब्रेकिंग | फतेहगढ़ स्टील फैक्ट्री के सामने बड़ा हादसा फतेहगढ़ स्टील फैक्ट्री के सामने महू-नीमच हाईवे पर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक टैंकर ने स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसके बाद स्कूटी सवार टैंकर के नीचे फंस गया।हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद टैंकर हाईवे किनारे बने एक मकान में जा घुसा।हादसे के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। स्कूटी सवार की स्थिति को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।घटना: फतेहगढ़ स्टील फैक्ट्री के सामने, महू-नीमच हाईवेसूचना अपडेट जारी…

