खलटाका पुलिस ने अंतरजिला विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑईल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

। रिपोर्टर नवीन रायली *खरगोन पुलिस ने चोरी गया सम्पूर्ण मशरुका किया जप्त*• *आरोपियों ने पूछताछ में कबूली जिला खरगोन के खलटाका/बलकवाड़ा, कसरावद, मैंनगाँव, सेगाँव, जिला बड़वानी के जुलवानीय व ठीकरी एवं जिला धार के धमनोद व धरमपुरी थाना क्षेत्र में हुई विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑईल चोरी की घटनाएं*• *शातिर आरोपी कर रहे थे सिलसिलेवार चोरियाँ, खरगोन पुलिस की सतर्कता से हुए गिरफ्तार* • *गिरोह के 04 आरोपियों की खरगोन पुलिस ने की धरपकड़*• *1860 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल कीमती लगभग 4,09,000/- रुपये को किया जप्त*• *पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जप्त की घटना में प्रयुक्त 01 बैलेनो कार कीमती लगभग 10,00,000/- रुपये, 01 ECO कार कीमती लगभग 5,00,000/-, 01 ओमनी वैन कीमती लगभग 3,00,000/-*• *कुल जप्तशुदा मशरुके की कीमत लगभग 22,00,000/-*• *गिरफ्तारशुदा आरोपी पप्पू पर पूर्व से भी दर्ज है अपहरण, बलात्कार, आर्म्स एक्ट का अपराध*•

*भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने किया पुलिस का सम्मान*पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिला खरगोन में लूट एवं अन्य सम्पत्ति संबंधी अपराधों की घटनाओं की पतारसी एवं अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में चौकी खलटाका थाना बलकवाड़ा पर अंतरजिला विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑईल चोरी करने वाले गिरोह के 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।घटना का संक्षिप्त विवरण*विगत 01 माह में विद्युतकर्मियों के द्वारा थाना बलकवाड़ा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान विभिन्न ग्रामों में लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मरों के बंद होने की शिकायत मिली जिनकी जांच विद्युत विभाग के द्वारा की गई जिसमें यह तथ्य सामने आया कि विभिन्न ग्रामों में बंद हुए ट्रांसफॉर्मरों के निचले हिस्से में कट लगा हुआ पाया गया तथा उनमें भरा ट्रांसफार्मर ऑयल गायब होना पाया गया जिससे यह आशंका होती है कि किन्ही अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑईल चोरी किया जा रहा है । थाना बलकवाड़ा पर प्राप्त सूचनाओं पर से थाना बलकवाड़ा पर क्रमशः अपराध क्रमांक 250/2026, 262/2026, 263/2026, 264/2026 एवं 267/2026 दर्ज किया गए । जिसमें कुल लगभग 1860 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब ₹4,09,000/- है, चोरी होना बताया गया है ।उक्त सिलसिलेवार ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी की घटनाएं होने से ग्रामीणों एवं किसानों को समय पर विद्युत सप्लाई बाधित हो रहा था जिसे संज्ञान में लेते हुए अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के निर्देशन, एसडीओपी मण्डलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बलकवाड़ा निरीक्षक श्री सागर चौहान व चौकी प्रभारी खलटाका उनि श्री मिथुन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम की गठन कर पुलिस टीम को माल – मुलजिम की पतारसी के लिये पुलिस के सूचना तंत्र व मुखबिरों को सक्रिय अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया एवं घटना स्थल के व घटना स्थल पर आने जाने वाले सभी संभावित रास्तों व आसपास के फुटेज चैक किये गए । जिसमें पुलिस टीम ने प्राप्त फुटेज के आधार पर संदेही को चिन्हित किया गया व उनकी तलाश की गई

।परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, उक्त सिलसिलेवार ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी की घटनाओं में ग्राम रुपखेड़ा के रहने वाले करण का हाथ हो सकता है प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल घेराबंदी कर करण को अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय पेश किया गया । माननीय न्यायालय से प्राप्त पुलिस रिमान्ड लेने के उपरांत उससे बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी पप्पू, बबलू एवं अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की जानकारी पुलिस को दी एवं उक्त चोरी किए गए ट्रांसफार्मर ऑयल को धरमपुरी निवासी शाहवाज उर्फ़ राजा को बेचना बताया । करण से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा करण के साथी पप्पू , बबलू एवं शाहवाज उर्फ़ राजा की भी धरपकड़ की गई जिसमें पुलिस टीम ने सफलता पूर्वक उक्त चारों आरोपियों के कब्जे से 1860 लीटर विद्युत ट्रांसफार्मर ऑईल कीमती लगभग 4,09,000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 बैलेनो कार कीमती लगभग 10,00,000/- रुपये, ECO कार कीमती लगभग 5,00,000/- को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।जप्तशुदा मशरुका*1. 1860 लीटर विद्युत ट्रांसफार्मर ऑईल कीमती लगभग 4,09,000/- रुपये (सम्पूर्ण मशरुका)2. घटना में प्रयुक्त 01 बैलेनो कार कीमती लगभग 10,00,000/- रुपये3. 01 ECO कार कीमती लगभग 5,00,000/-4. 01 ओमनी वैन कीमती लगभग 3,00,000/-5. 01 आरी पत्ता, साइकिल का ट्यूब एवं झब्बीकुल जप्तशुदा मशरुके की कीमत लगभग 22,00,000/-*गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम* 1. करण पिता सुरला डावर उम्र 22 साल निवासी रुपखेड़ा थाना ठीकरी 2. पप्पू पिता बद्री कवचे उम्र 30 निवासी कुण्डिया थाना ठीकरी 3. बबलू पिता करण चौहान उम्र 20 निवासी कुण्डिया थाना ठीकरी 4. शाहवाज उर्फ़ राजा खान पिता रईस खान उम्र 25 निवासी धरमपुरी*पुलिस टीम*उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी मण्डलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बलकवाड़ा निरीक्षक श्री सागर चौहान व चौकी प्रभारी खलटाका उनि श्री मिथुन चौहान के नेतृत्व में उनि पप्पू मौर्य, सउनि अशोक नैयर, सउनि आशीष सोमवंशी,सउनि. जगधीश चौहान, प्रआर. अखिलेश भूरिया, आर. महेंद्र ठाकुर, आर. जितेन्द्र बघेल, आर. रविशंकर तिवारी, आर. साहिल सेन, आर. राहुल सिसोदिया, आर. राकेश चौहान, आर. तिलक खरते साइबर सेल खरगोन से प्रभारी उनि दीपक तलवारे, आर अभिलाष डोंगरे, आर सचिन चौधरी, आर शिवा अहिरवार, आर सोनू वर्मा व थाना बलकवाड़ा व चौकी खलटाका के अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।