Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

कसरावद, की गौरवशाली उपलब्धि – शिक्षिका मनोरमा शाक्य राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत

By Mohan Sharma
September 7, 2026 1 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली दैनिक विनय उजाला द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में कसरावद को मिला गौरव शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समर्पण की मिसाल बनीं शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02, कसरावद की माध्यमिक शिक्षिका मनोरमा शाक्य को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया है।यह गरिमामय सम्मान समारोह दैनिक विनय उजाला समाचार पत्र समूह द्वारा रामसखा गौतम सभागृह, भरतपुरी, प्रशासनिक क्षेत्र उज्जैन में आयोजित किया गया था।शिक्षिका मनोरमा शाक्य को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय एवं अभिनव योगदान के लिए प्रदान किया गया। विशेष रूप से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन, छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट प्रशिक्षण, तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को इस सम्मान हेतु सराहा गया।इस अविस्मरणीय क्षण में भारतीय सिनेमा की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के कर-कमलों द्वारा उन्हें सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अलंकृत किया गया।उल्लेखनीय है कि शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 में शिक्षिका मनोरमा शाक्य नवाचार की पर्याय के रूप में जानी जाती हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्राएं चाहे आत्मरक्षा की कला हो, मार्शल आर्ट हो अथवा सांस्कृतिक विधाओं जैसे नृत्य-नाटिका, प्रत्येक क्षेत्र में सदैव उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन करती रही हैं।उनकी इस उपलब्धि पर तहसील विधिक सेवा के पैरालिगल वालिंटियर्स देवदत्त एक्कल, आखिल खान, सुधीर सराफ एवं जगदीश वर्मा ने बधाई दी।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित, सैलानी की वार्षिक साधारण सभा सफलतापूर्वक संपन्न

Next

खलटाका पुलिस ने अंतरजिला विद्युत ट्रांसफार्मर से ऑईल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER