बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित, सैलानी की वार्षिक साधारण सभा सफलतापूर्वक संपन्न

। रिपोर्टर नवीन रायली सभा में संस्था के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासक महोदय, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा सैलानी के शाखा प्रबंधक महोदय, अन्य सहकारी संस्थाओं के संस्था प्रबंधक, संस्था एवं शाखा के कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्यजन उपस्थित रहे।सभा में संस्था की गतिविधियों, वित्तीय स्थिति, ऋण वितरण एवं वसूली, संस्था की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। सदस्यों द्वारा संस्था की कार्यप्रणाली एवं प्रगति के संबंध में अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।वित्तीय वर्ष 2025-26 में चालू वर्ष की नियमित वसूली 100 प्रतिशत प्राप्त करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संस्था कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, नवीन सदस्यता अभियान के अंतर्गत नए सदस्यों को संस्था से जोड़ने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।संस्था प्रबंधक ने सभी उपस्थित सदस्यों, अतिथियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।— संस्था सैलानी