कुएं में मिली 28 वर्षीय विवाहिता की लाश: सुबह विवाद के बाद खेत गई थी; रायसेन में पति पर हत्या की आशंका

नरेन्द्र राय रायसेन **रायसेन / सिलवानी.रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के रानीपुरा गांव में रविवार सुबह सनसनी फैल गई। खेत में बने कुएं में 28 साल की एक विवाहिता का शव मिला। मृतका की पहचान आरती आदिवासी के रूप में हुई है।सिलवानी पुलिस द्वारा बताया गया कि आरती ने करीब दो साल पहले 30 साल के प्रदीप रघुवंशी से प्रेम विवाह किया था। दोनों की 6 महीने की एक बच्ची भी है। परिजनों के मुताबिक बीती रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रविवार सुबह आरती खेत जाने की बात कहकर घर से निकली थी, इसके बाद वापस नहीं लौटी। जब वह घर नहीं लौटी तो पति श्री रघुवंशी परेशान हुआ। उसने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।सुबह जब खेत पर गए परिजनों ने कुएं में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सिलवानी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।उधर मृतका के मायके पक्ष ने पति पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रेम विवाह के बाद से ही प्रदीप आरती आदिवासी के साथ मारपीट करता था।वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सिलवानी थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।