जिला जेल के कैदी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, लसुड़ावन निवासी था युवक

मंदसौर। जिला जेल में बंद एक कैदी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होने की सूचना सामने आई है। मृतक की पहचान श्यामलाल पिता कारूलाल कुमावत, निवासी लसुड़ावन के रूप में बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार श्यामलाल की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए मंदसौर जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर होने के बाद मौत होने की सूचना है।

घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस एवं जेल प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम एवं संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।जिला न्यूज रिपोर्ट — माणक लाल प्रजापत