शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की
डी,एल, चौहान पुंजापुरा

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल अल्प प्रवास पर बाहरी पहुंचे यहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की सांसद बेहरी के पटेल परिवार और बागवान परिवार के निवास पर पहुंचे विगत दिनों सड़क दुर्घटना में बागवान परिवार के सदस्य का निधन हो गया था वहीं पटेल परिवार में भी हाल ही में स्वजन का निधन हुआ था संसद के आगमन पर सरपंच हुकम सिंह बछानिया ,उप सरपंच लखन दांगी जुगल पाटीदार ,राष्ट्रीय हिंदू संगठन के प्रदेश महामंत्री केदार पाटीदार राम प्रसाद डांगी ,सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर वर्षा के पानी के कारण निर्माण और सड़क पर अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराया सांसद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया समस्याओं का निराकरण किया जाएगा । इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील पुरोहित मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव ,मुकेश गुप्ता ,रमेश उपाध्याय पवन राठौड़ ,जितेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।