Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

रिंगनोद में शोक की लहर, वरिष्ठ नागरिक वरदा जी सोलंकी का निधनसरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी वरदा जी सोलंकी को समाजजनों ने दी श्रद्धांजलि

By Mohan Sharma
September 7, 2026 2 Min Read
0

सरदारपुर/रिंगनोद। कमल सोलंकी की रिपोर्ट।ग्राम रिंगनोद के वरिष्ठ नागरिक, सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी वरदा जी सोलंकी का 05 अगस्त 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही सोलंकी समाज सहित परिजनों, रिश्तेदारों, परिचितों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।स्वर्गीय वरदा जी सोलंकी अपने सरल स्वभाव, सहज व्यवहार एवं आत्मीय व्यक्तित्व के लिए समाज और क्षेत्र में सम्मानित थे। वे स्व. आयदान जी सोलंकी के छोटे भ्राता तथा स्व. मन्नालाल जी एवं स्व. मानालाल जी भुरालाल के बड़े भ्राता थे। वे रमेश एवं राजेश सोलंकी के बड़े पापा तथा मोतीलाल, हेमलाल, बालू, कमल, केसुराम, सतीश काका, भीमलाल, लक्ष्मण, छोटू, वेदांत एवं हार्दिक के काका जी थे।स्व. वरदा जी सोलंकी पत्रकार कमल सोलंकी के काका श्री थे। उनके निधन से पत्रकार कमल सोलंकी सहित पूरे सोलंकी परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। परिवार एवं समाज में उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार और आत्मीय संबंधों को हमेशा याद किया जाएगा।उनके निधन से सोलंकी समाज एवं परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। परिजनों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।परिजनों ने कहा कि वरदा जी का सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और परिवार एवं समाज के प्रति उनका अपनापन सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से परिवार में जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति।शोकाकुल — समस्त सोलंकी परिवार

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

रिंगनोद में शोक की लहर, वरिष्ठ नागरिक वरदा जी सोलंकी का निधनसरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी वरदा जी सोलंकी को समाजजनों ने दी श्रद्धांजलि

Next

शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER