कसरावद के एसडीएम अनिल जैन ने बायपास के किसानों की समस्याओं की निराकरण के लिए बायपास मैनेजर राहुल सिंह एवं संबंधित किसानों के साथ बैठक आयोजित की

रिपोर्टर नवीन रायली दिनांक 10,6,26 को कसरावद अनुविभागीय अधिकारी अनिल जैन ने अपने कार्यालय में कसरावद नगर के बाहर से निकलने वाले बायपास के दोनों साइड के खेती वाले किसानो की समस्याओं के लिए भारतीय किसान संघ केपदाधिकारीयो एवं बायपास रोड के मैनेजर राहुल सिंह के साथ एक बैठक आयोजित की, बैठक में किसानों की समस्याओं के संबंध में टावर संबंधी मुआवजा प्रकरण रास्ते का विवाद का निराकरण एवं किसानों की जमीन से रोड की हाइट बहुत ऊंची होने पर पानी की निकासी के संबंध में सख्त निर्देश दिए, ताकि पानी की निकासी व्यवस्थित तरीके से हो एवं किसानों के फसले खराब ना हो इस संबंध में भी निर्देश दिए उक्त बैठक में किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे बाईपास के मैनेजर ने क्या कहा, हमारी एसडीम महोदय के साथ एवं किसान संघ के पदाधिकारीयों के साथ सकारात्मक बैठक हुई एसडीम महोदय के निर्देश पर किसानों के खेतों में जाने के लिए रैंप बनाएंगे, एवं जो भी समस्या है उसका निराकरण करेंगे ।। राहुल सिंह बायपास मैनेजर