Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया सुपोषण का संदेश,सेवा भारती के आयोजन में तख्तियां थामकर पोषण जागरूकता का लिया संकल्प, कुपोषण मिटाने का आह्वान

By Mohan Sharma
September 7, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। सुपोषित पीढ़ी ही समर्थ समाज की आधारशिला है। इसी संदेश के साथ सेवा भारती समिति, रायसेन के तत्वावधान में सागर रोड स्थित चिड़िया टोल वन परिसर में विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। आयोजन में विभिन्न वर्गों के लोगों और शैक्षणिक संस्थानों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने हाथों में पोषण जागरूकता से संबंधित तख्तियां थामकर संतुलित आहार और कुपोषण से बचाव का संदेश दिया।हाथों में तख्तियां, एकजुट होकर दिया संदेश….कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अनुशासित ढंग से एक-दूसरे का हाथ थामकर मानव श्रृंखला बनाई। तख्तियों पर सही खान-पान, स्थानीय पौष्टिक आहार के उपयोग और कुपोषण के दुष्परिणामों से संबंधित संदेश लिखे थे। इनके माध्यम से आमजन को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, समृद्ध और कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाना था।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अनुशासित ढंग से एक-दूसरे का हाथ थामकर मानव श्रृंखला बनाई। तख्तियों पर सही खान-पान, स्थानीय पौष्टिक आहार के उपयोग और कुपोषण के दुष्परिणामों से संबंधित संदेश लिखे थे। इनके माध्यम से आमजन को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, समृद्ध और कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को

जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाना था।स्वास्थ्य और पोषण को बताया जरूरी….कार्यक्रम में सेवा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. किरण शेजवार, रिटायर्ड सीएमएचओ डॉ शशि ठाकुर,स्वास्थ्य प्रमुख डॉ. ए.के. शर्मा, कैलाश ठाकुर, नितिन मालवीय और कमलेश तिवारी सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।डॉ शेजवार डॉ शशि ठाकुर सहित प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए भावी पीढ़ी का स्वस्थ होना जरूरी है। कुपोषण बच्चों के शारीरिक विकास के साथ उनकी मानसिक क्षमताओं को भी प्रभावित करता है। इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग को पोषण के प्रति जागरूक होकर कुपोषण दूर करने में योगदान देना चाहिए।सामूहिक संकल्प लेकर किया आयोजन का समापन।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, कार्यकर्ताओं और छात्राओं ने समाज से कुपोषण का कलंक मिटाने का सामूहिक संकल्प लिया। सभी ने अपने आसपास के क्षेत्रों में पोषण जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों तक सही पोषण का संदेश पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

बार एसोसिएशन के चुनाव:चार पदों के लिए आज वोटिंग, मोबाइल से मतपत्र की फोटो खींची तो वोट का अधिकार भी खत्म, बार जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव पद के लिए होगा मतदान; वोटिंग के बाद शुरू होगी मतगणना, आज ही घोषित होगा परिणाम

Next

जमीन विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, निकले लट्ठ लुहागियां इंडियन चौराहे पर तनावकोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया, पूछताछ शुरू

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER