Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

बार एसोसिएशन के चुनाव:चार पदों के लिए आज वोटिंग, मोबाइल से मतपत्र की फोटो खींची तो वोट का अधिकार भी खत्म, बार जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव पद के लिए होगा मतदान; वोटिंग के बाद शुरू होगी मतगणना, आज ही घोषित होगा परिणाम

By Mohan Sharma
September 7, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। जिला अभिभाषक संघ रायसेन के चुनाव में सोमवार को चार पदों के लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान होगा। संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव पद के लिए अधिवक्ता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी एडवोकेट विजय धाकड़ एवं भरत सिंह राजपूत ने मीडिया कर्मियों ने बताया कि मतदान के बाद मतगणना शुरू की जाएगी और परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।चार पदों के लिए मैदान में प्रत्याशीनिर्वाचन कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सहसचिव पद के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव को लेकर अभिभाषक संघ के सदस्यों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। मतदान के बाद मतों की गिनती की जाएगी। इसके पश्चात निर्वाचन परिणाम घोषित किया जाएगा।मतदान स्थल के 100 मीटर के दायरे में प्रचार पर रोक…जिला बार एसोसिएशन के निर्वाचन के दौरान मतदान स्थल से 100 मीटर की दूरी तक किसी भी प्रकार का प्रचार करना प्रतिबंधित रहेगा। इस दायरे में भीड़ लगाना भी वर्जित किया गया है। चुनाव अधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं से निर्वाचन नियमों का पालन करने की अपील की है।*मोबाइल से फोटो खींची तो मतपत्र निरस्त, वोट का अधिकार भी खत्म*….चुनाव अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर सदस्यों के लिए निर्देश जारी किए हैं। इनमें मतदान के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। *यदि कोई मतदाता मोबाइल से मतपत्र की फोटो लेते हुए पाया जाता है।तो उसका मतपत्र निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही उसका वोट देने का अधिकार भी समाप्त कर दिया जाएगा।*बाहरी व्यक्तियों को परिसर में लाने पर रोक….अभिभाषक संघ के निर्वाचन एवं मतगणना के दौरान बाहरी व्यक्तियों को मतदान परिसर में लाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल सभी सदस्यों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।मतदान के समय को लेकर निर्देशचुनाव अधिकारियों के अनुसार मतदान का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना का काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।एक जगह मतदान का समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक और दूसरी जगह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बताया गया है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक भाव सिंह मोरे ने अवैध हाथ भट्टी की शराब जब्त करके आरोपी को गिरफ्तार किया

Next

छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया सुपोषण का संदेश,सेवा भारती के आयोजन में तख्तियां थामकर पोषण जागरूकता का लिया संकल्प, कुपोषण मिटाने का आह्वान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER