कसरावद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक भाव सिंह मोरे ने अवैध हाथ भट्टी की शराब जब्त करके आरोपी को गिरफ्तार किया

। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद थाना पुलिस ने आरोपी दिनेश पिता मयकू जाति भील निवासी ग्रिड मोहल्ला के पास कच्ची महुआ हाथ भट्टी की 14 लीटर अवैध शराब जब्त करके आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 340 धारा 34 बटे 1 की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक 549 भाव सिंह मोरे प्रधान आरक्षक 385 राजेंद्र आरक्षक 760 हरिओम कौशिक का विशेष योगदान रहा।