Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

जमीन विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, निकले लट्ठ लुहागियां इंडियन चौराहे पर तनावकोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया, पूछताछ शुरू

By Mohan Sharma
September 7, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन /जमीन विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, निकले लट्ठ लुहागियां इंडियन चौराहे पर तनावकोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया, पूछताछ शुरू; स्थिति नियंत्रण में, दोनों पक्षों के विरुद्ध काउंटर केस दर्ज रायसेन। शहर के इंडियन चौराहे पर एक मजार के नजदीक रविवार को सुबह जमीन विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। विवाद की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग-अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमीन से जुड़े विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठियां लुहागी निकल आईं मामला बढ़ने लगा था। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे तनाव और बढ़ने की आशंका बन गई। कोतवाली टीआई नरेंद्र गोयल सहित मौके पर पुलिस की तत्परता से मामला बढ़ने से पहले ही शांत हो गया।पुलिस ने शुरू की पूछताछ….विवाद की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और बिगड़ती स्थिति संभाली। इसके बाद दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी गई। पुलिस जमीन से जुड़े विवाद की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। बताया जाता है कि एक पक्ष द्वारा किराए की दुकान पर आटा चक्की लगाकर कब्जा जमा लिया है। दूसरा पक्ष हाईकोर्ट जबलपुर से केस जीत गया है। लेकिन दूसरा पक्ष द्वारा कब्जा जमा रखा है। वह पक्ष उस जमीन को वक्फ बोर्ड की प्रोपर्टी बता रहा है।फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और आगे की कार्रवाई के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी। कोतवाली टीआई नरेंद्र गोयल ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर उभय पक्षीय प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया सुपोषण का संदेश,सेवा भारती के आयोजन में तख्तियां थामकर पोषण जागरूकता का लिया संकल्प, कुपोषण मिटाने का आह्वान

Next

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में महाकाल गोविंदाओं की टीम लगातार चौथी बार बनी विजेतारायसेन में हुए माखन मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हुआ आयोजन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER