Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

धामनगांव में पॉवर हाउस में जन्माष्टमी महोत्सव पर किया भगवान शिवजी की स्थापना

By Mohan Sharma
September 7, 2026 3 Min Read
0

। सुरज दहे बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा के बिजली ग्रिड मुख्य कार्यालय के अंतर्गत धामनगांव ग्रिड परिसर में पवित्र श्रावण माह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम धामनगांव के पॉवर हाउस परिसर में भगवान भोलेनाथ की भव्य स्थापना की गई। शिव और कृष्ण के मिलन के इस अद्भुत संयोग पर पूरे पॉवर हाउस में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।आज सुबह से ही पॉवर हाउस परिसर को फूल-मालाओं, रंगोली और आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। श्रावण मास का अंतिम चरण और जन्माष्टमी का पर्व एक साथ होने से स्थापना का महत्व और अधिक बढ़ गया था। ग्रामीण इसे शक्ति और भक्ति का संगम बता रहे थे।*वासुदेव पाटिल और धर्मपत्नी श्रद्धा पाटिल ने किया अपने हाथों से अभिषेक किया*सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच भगवान शिव के शिवलिंग की स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में *श्री वासुदेव पाटिल और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती श्रद्धा पाटिल* ने सपत्नीक पूजन किया।दोनों ने भगवान शिव का गंगाजल, दुग्ध, दही, घी, शहद और पंचामृत से रुद्राभिषेक किया। शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल और चंदन अर्पित कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। श्रीमती श्रद्धा पाटिल ने भगवान का श्रृंगार कर भोग लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की।वासुदेव पाटिल ने बताया कि श्रावण माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इसी माह में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए आज के दिन पॉवर हाउस में शिव स्थापना करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। जहां शिव हैं, वहां ऊर्जा अखंड रहती है। हमने पॉवर हाउस के कर्मचारियों की सुरक्षा और गांव की खुशहाली के लिए यह स्थापना की है।*MPEB के सभी कर्मचारी रहे उपस्थित*इस भव्य पूजा-अर्चना में मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (MPEB) धामनगांव पॉवर हाउस में समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।पुजा विधी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कर्मचारी चंद्रकांत निकम, जीवन पाटिल, संतोष आवार विजू जैनकार, प्रद्युम्न महाजन, सुरजदहे, अनिल चौधरी* सहित पॉवर हाउस के समस्त लाइन स्टाफ, ऑपरेटर और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी कर्मचारियों ने बारी-बारी से भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया।सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि पॉवर हाउस में शिव जी विराजमान होने से अब यहां सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी । बिजली ग्रिड परिसर में कार्यरत कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना ना हो और हम और अधिक सुरक्षित होकर जनता की सेवा कर पाएंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन*भजन-कीर्तन किया गया एवं कर्मचारियों द्वारा दोपहर में महाप्रसादी का वितरण किया गया* पवित्र सावन माह में शिवजी की स्थापना के बाद परिसर में भजन मंडली द्वारा भोलेनाथ और श्रीकृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। हर-हर महादेव और नंद घर आनंद भयो के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। महाआरती के बाद सभी भक्तों को फल और प्रसाद वितरित किया गया।धमनगांव ग्रामवासियों ने यहां बिजली ग्रिड बनने पर चापोरा बिजली ग्रिड मुख्य कार्यालय की सराहना की और कहा कि अब धामनगांव पॉवर हाउस केवल बिजली आपूर्ति का केंद्र नहीं, बल्कि आस्था और ऊर्जा का केंद्र भी बन गया है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

नेपाल में प्राकृतिक आपदा में मृतकों को श्रद्धांजलि एवं असम बाढ़ प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त कर स्वतंत्रता सेनानी कार्यक्रम संपन्न

Next

पिपलियामंडी कृषि मंडी में किसान की लहसुन चोरी, किसानों ने किया हंगामा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER