Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Mandsour

पिपलियामंडी कृषि मंडी में किसान की लहसुन चोरी, किसानों ने किया हंगामा

By Mohan Sharma
September 7, 2026 2 Min Read
0

*मंदसौर* माणक लाल प्रजापत जिला न्यूज रिपोर्ट ** प्रवेश द्वार जाम कर जताया विरोध, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालपिपलियामंडी। स्थानीय कृषि उपज मंडी में किसान की लहसुन की उपज चोरी होने का मामला सामने आने के बाद किसानों में आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज किसानों ने मंडी परिसर में हंगामा करते हुए मंडी के प्रवेश द्वार को जाम कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए।बताया जा रहा है कि किसान अपनी लहसुन की उपज लेकर मंडी पहुंचा था। इसी दौरान उसकी लहसुन की उपज चोरी हो गई। चोरी की जानकारी मिलने पर किसान ने अन्य किसानों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हो गए।किसानों ने मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने तथा चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। विरोध के चलते कुछ समय के लिए मंडी का प्रवेश द्वार भी जाम रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।किसानों का कहना है कि मंडी में रोजाना बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर आते हैं। ऐसे में उनकी उपज की सुरक्षा की जिम्मेदारी मंडी प्रबंधन की है। किसानों ने मंडी परिसर में सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की।घटना की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों से चर्चा की तथा मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। चोरी की घटना को लेकर किसानों में काफी नाराजगी देखी गई।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

धामनगांव में पॉवर हाउस में जन्माष्टमी महोत्सव पर किया भगवान शिवजी की स्थापना

Next

भगवान पशुपतिनाथ महादेव का ड्राई फ्रूट से भव्य एवं नयनाभिराम श्रृंगार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER