Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

नेपाल में प्राकृतिक आपदा में मृतकों को श्रद्धांजलि एवं असम बाढ़ प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त कर स्वतंत्रता सेनानी कार्यक्रम संपन्न

By Mohan Sharma
September 7, 2026 2 Min Read
0

* रमाकांत मोरेबुरहानपुर, 06 सितंबर 2026 स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण में प्रतिमाह रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की श्रृंखला में आज राष्ट्रीय स्तर का 45 वां एवं बुरहानपुर शहर का 51 वां कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानी शिलालेख, नेहरू प्रतिमा परिसर, बुरहानपुर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का आयोजन *स्वतंत्रता सेनानी परिवार समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुनील गोपालदास गुजराती* के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम की *मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना श्रीमती निर्मलाबाई शत्रुघ्न चौहान* थीं, जबकि अध्यक्षता *श्री महेन्द्र सिंह भरतसिंह राजपूत* ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। श्री महेन्द्र सिंह राजपूत ने भारत माता के चित्र पर, श्रीमती सुलभा किशोर पाटिल एवं श्रीमती विमल विनोद दलाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलालेख पर तथा श्री मोहन सिंह विजय सिंह ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री दिनेश शत्रुघ्न चौहान ने बुरहानपुर के स्वतंत्रता सेनानियों के गौरवमयी इतिहास पर प्रकाश डाला। स्वतंत्रता सेनानी परिवारजनों द्वारा एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ का गायन किया गया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं स्वतंत्रता सेनानी अमर रहें के गगनभेदी नारे लगाए गए।अपने उद्बोधन में श्री सुनील गोपालदास गुजराती ने कहा कि उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी ने नई दिल्ली में एक आयोजन को संबोधित करते हुए कहा था कि आज हम जिस स्वतंत्रता का सुख भोग रहे हैं, वह पिछली पीढ़ियों के महान बलिदान का परिणाम है। राष्ट्रीय अखंडता और स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का प्राथमिक कर्तव्य है। स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिवार का सम्मान कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं।*शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि:*श्री आशीष किशोर पाटिल के आह्वान पर असम राज्य में बाढ़ से सर्वस्व गंवाने वाले नागरिकों के प्रति गहरी सहानुभूति एवं संवेदना प्रकट की गई तथा नेपाल राष्ट्र में प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया गया।इस अवसर पर वीरांगना निर्मलाबाई शत्रुघ्न चौहान, सुनील गोपालदास गुजराती, महेन्द्रसिंह राजपूत, दिनेश शत्रुघ्न चौहान, सुलभा पाटिल, निखिल राजपूत, मोहन ठाकुर, आशीष पाटिल, विमला दलाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

आप की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Next

धामनगांव में पॉवर हाउस में जन्माष्टमी महोत्सव पर किया भगवान शिवजी की स्थापना

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER