आप की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

आलीराजपुर। आम आदमी पार्टी जिला आलीराजपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सुरेन्द्र उद्यान, आलीराजपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श किया।बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया।बैठक में धार जोन प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री रालू निनामा, प्रदेश यूथ सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश जमरा, प्रदेश संयुक्त सचिव दिलीप सिंह भूरिया, अल्पसंख्यक विंग जिलाध्यक्ष इमरान खत्री, एसटी विंग जिलाध्यक्ष हीरालाल पटेल, किसान विंग जिलाध्यक्ष दशरथ चौहान, जिला सचिव भीमसिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष कैलाश डावर, यूथ विंग जिला सचिव संजय भूरिया, सुनील तोमर एवं करण सिंह अवास्या, धूलसिंह बिलवाल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान कई युवाओं ने आम आदमी पार्टी से जुड़ने में रुचि व्यक्त की। पार्टी पदाधिकारियों ने नए साथियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही।