श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ संपन्न।
SJ NEWS MP से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी कि खबर।

आलीराजपुर (वालपुर) – जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वालपुर में आयोजित भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं बाल गोपाल–राधा रानी चलित मटकी फोड़ प्रतियोगिता उत्साह, उमंग और धार्मिक उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया।भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता में गुराड़ खुदरा फलिया एवं टिक बयड़ी फलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं बाल गोपाल एवं राधा रानी चलित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विजेताओं ने पुरस्कार प्राप्त किए

।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वालपुर सरपंच श्री जयपालसिंह खरत सहित दिलीप सस्तिया, मुकेश खरत, गंगाराम खरत, रमेश, लुद्रा, दयाराम एवं राजेंद्र खरत ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्साह का सुंदर संदेश दिया।