Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर भरत जांचपूरे को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

By Mohan Sharma
September 7, 2026 2 Min Read
0

शकील खान मनावर 9755 498 752

उज्जैन में 13वें राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 से हुए सम्मानित, मनावर क्षेत्र में खुशी की लहर*मनावर। जिला धार।। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मनावर के पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं वर्तमान में बुरहानपुर जिले में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ भरत जांचपूरे को रविवार को उज्जैन में आयोजित समारोह में 13वें राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिलने पर मनावर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।उज्जैन के रामरखा गौतम सभागृह, भरतपुरी प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित सम्मान समारोह में फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़े भाई नंदलाल यादव ने की,

जबकि श्रीमती कलावती यादव विशेष अतिथि रहीं। क्षेत्रीय सांसद सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक विनय उजाला रहे।*शिक्षा में नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर*भरत जांचपूरे को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नवाचार आधारित शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों के साथ प्रभावी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

उन्होंने विद्यार्थियों में टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ खेलकूद, वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण निर्माण की दिशा में भी उल्लेखनीय प्रयास किए हैं।*मनावर के लिए गौरव का विषय*भरत जांचपूरे की इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत, अधिकारी-कर्मचारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों, सोशल मीडिया प्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान मनावर क्षेत्र के लिए गौरव की उपलब्धि है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह निरंतर योगदान देने की शुभकामनाएं दीं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

एकता और भाईचारे के प्रतीक गोगा देव का पावन पर्व गोगा नवमी मनावर में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

Next

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER