एकता और भाईचारे के प्रतीक गोगा देव का पावन पर्व गोगा नवमी मनावर में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया
शकील खान मानवर धार

मनावर। एकता और भाईचारे के प्रतीक गोगा देव का पावन पर्व गोगा नवमी मनावर में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। चौधरी अनिल तोमर ने बताया की महा वाल्मीकि पंचायत मनावर के तत्वावधान में निकले वाली छड़ी निशान जुलूस ने पूरे नगर को भक्तिमय कर दिया।जुलूस की शुरुआत भैरव चौक से दो छड़ी निशानों को सजाकर की गई। वाल्मीकि समाज के सम्मानित बड़े-बुजुर्ग, माताएं, बहनें, बच्चे और युवा साथी ढोल और डीजे की धुन पर छड़ी निशान झुलाते हुए शामिल हुए। सेवादारों के साथ घोड़े सवाईये भी आकर्षण का केंद्र रहे।चल समारोह वाल्मिक मोहल्ले से होते हुए मालवी चौपाटी, क्रांति चौपाटी, गांधी चौराहा, धार रोड, छोटा ग्रिड माता मंदिर से सलामी लेकर इंदौर रोड होते हुए वापस वाल्मीकि मोहल्ला पहुंचा। गौरख टिले पर अंतिम सलामी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।बस स्टैंड स्थित गांधी चौराहे पर वाल्मिक समाज द्वारा सामूहिक रूप से गोगा नवमी मनाई गई।

भगत दिनेश तोमर ने बताया की हरगजा तिलक लगाकर एक-दूसरे के चरण छूकर आशीर्वाद लिया गया। गोगा नवमी का संदेश ही यही है कि तिलक लगते ही सभी भेदभाव मिट जाते हैं और समाज एकता के सूत्र में बंध जाता है। गोगा मेडी पर विधायक डॉ हीरालाल अलावा, उज्जवल सोलंकी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा धार ग्रामीण,सुमित खटोड़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे, मोनू पाटीदार मंडल अध्यक्ष, पार्षद कैलाश राठौर,लोकेश मुकाती, मुकेश बागेश्वर, दिनेश शिवदे,, सोहन शिंदे प्राचार्य सांदीपनी विद्यालय मनावर, सुनील गुप्ता अशोक नामदेव नितेश नामदेव आशीष चौबे द्वारा छड़ी निशान की पूजा अर्चना की गईं, साथ ही नगर के विभिन्न संगठनों और समाजजनों द्वारा जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। लगभग 4 घंटे तक चला यह चल समारोह शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा।

बस स्टैंड पर SDOP ब्रजेश कुमार मालवीय, थाना प्रभारी राजेश यादव द्वारा छड़ी निशान की पूजा अर्चना की गईं चौधरी अनिल तोमर द्वारा स्वागत किया गया साथ ही आयोजको का अधिकारियो द्वारा सम्मान किया गया। नगरवासियों और सभी समाजजनों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। गोगा उत्सव समिति अध्यक्ष राजेश तोमर ने सभी सहयोगियों, प्रशासन और नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। कुंदन फतरोड़, अनिल रेवाल, अजय घारू, धर्मेंद्र गोसर, बंटी उटवाल, महेश तोमर,सजन खरे, सुदेश घारू,चंदन आदिवाल,सागर रेवाल, सजन खरे, अमन फतरोड़,विशाल चौहान, कमलेश तोमर,कालू तोमर, गोपू घारू, छोटू घारू, तारु घारू ,चन्दन घारू , दीपक घारू, धर्मेन्द्र खरे, नीलेश तोमर,यशराज तोमर, कुणाल तोमर, हर्ष रेवाल, आदि उपस्थित थे।