मनावर नगर के मार्ग पर स्थित डाक बंगले के पास शनिवार शाम करीब 4 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई
Shakil Khan Manavar 9755 498752

मनावर नगर के मार्ग पर स्थित डाक बंगले के पास शनिवार शाम करीब 4 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अल्ट्राटेक का। ट्रेलर ट्रक के टायर की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार, मृतक रंजीत ग्राम अजंदीमान का रहने वाला था। वह अपने बच्चे के साथ बाइक से घर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक के टायर में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।डायल 112 की मदद से शव को सेमल्दा मार्ग स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक (क्रमांक g j 06y2052) को मौके पर छोड़कर भाग गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया और बाइक सवार के सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद रंजीत को मृत घोषित किया।

मनावर पुलिस घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर थाने ले जाने की कार्रवाई कर रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही कई नागरिक मौके पर जमा हो गए। उन्होंने बताया कि डाक बंगले के सामने सड़क पर अतिक्रमण के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं।