Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

माधवनगर पुलिस की रात्रि गश्त में कार्रवाई रात्रि गश्त में संदिग्ध युवक पकड़ाया, 13 इंच का धारदार चाकू बरामद

By Mohan Sharma
September 6, 2026 2 Min Read
0

इरफान अंसारी उज्जैन

माधवनगर पुलिस ने अभिषेक उर्फ चोटी को आर्म्स एक्ट में किया गिरफ्तारउज्जैन। अपराधों की रोकथाम और आगामी आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उज्जैन पुलिस द्वारा लगातार रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में थाना माधवनगर पुलिस ने फ्रीगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 4 सितंबर की रात फ्रीगंज क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। जन्माष्टमी के अवसर पर शहीद पार्क में मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित होने के कारण मौके पर काफी भीड़ थी और पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर एक युवक संदिग्ध अवस्था में नजरें चुराता हुआ दिखाई दिया।संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक को पकड़कर पूछताछ की। उसने अपना नाम अभिषेक उर्फ चोटी पिता रामलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी बजरंग कॉलोनी, पंवासा, उज्जैन बताया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ।पुलिस के मुताबिक चाकू की कुल लंबाई करीब 13 इंच थी। आरोपी से चाकू रखने के संबंध में वैध लाइसेंस या अनुमति मांगी गई, लेकिन उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी को धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया और प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस टीम की भूमिकाकार्रवाई में थाना प्रभारी गजेन्द्र पचोरिया, प्रधान आरक्षक चैतन्य जौहरी, आरक्षक संजय सक्सेना सहित थाना माधवनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।उज्जैन से इरफान अन्सारी की रिपोर्ट

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कन्या रत्न के जन्म की खुशी में 225 किमी की पैदल यात्रा पर निकले अधिवक्ता प्रिंस मंडलोई

Next

मनावर नगर के मार्ग पर स्थित डाक बंगले के पास शनिवार शाम करीब 4 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER