कन्या रत्न के जन्म की खुशी में 225 किमी की पैदल यात्रा पर निकले अधिवक्ता प्रिंस मंडलोई
शकील खान मनावर धार

जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*मनावर। जिला धार।। मां भगवती के आशीर्वाद से कन्या रत्न की प्राप्ति से प्रसन्न होकर अधिवक्ता श्री प्रिंस मंडलोई ने मां भगवती पावागढ़ वाली के श्रीचरणों में नमन करने के संकल्प के साथ लगभग 225 किलोमीटर की पैदल यात्रा शनिवार को प्रारंभ की। यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व स्थानीय मां चामुंडा मंदिर में विधि-विधान से पूजन-पाठ एवं आरती की गई तथा प्रसाद ग्रहण किया गया। इसके पश्चात जिला पंचायत सदस्य एवं विविधता समिति अध्यक्ष, जिला पंचायत धार श्री गणेश जर्मन ने हरी झंडी दिखाकर अधिवक्ता प्रिंस मंडलोई को पावागढ़ यात्रा के लिए रवाना किया और उनके उत्साह एवं संकल्प की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अधिवक्ता प्रिंस मंडलोई के माता-पिता, परिवार के समस्त सदस्य, इष्ट-मित्र एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने यात्रा की सफलता एवं सकुशल पूर्ण होने की मंगलकामना की।ज्ञातव्य है कि मां चामुंडा के अनन्य भक्त एवं मंदिर के पुजारी रामदास जी उदासी का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद प्रिंस मंडलोई ने अपनी इस धार्मिक एवं श्रद्धापूर्ण पैदल यात्रा का शुभारंभ किया।कन्या रत्न के जन्म की खुशी को मां भगवती के चरणों में समर्पित करते हुए की जा रही यह यात्रा श्रद्धा, आस्था और संकल्प का अनूठा उदाहरण है।