गोगा नवमी पर गूंजे जयकारे, छड़ी-तीर निशान का निकला भव्य जुलूस,श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर किया स्वागत, ढोल-नगाड़ों डीजे और ताशों की थाप पर निकली शोभायात्रा

नरेन्द्र राय रायसेन रायसेन। भादों माह की गोगा नवमी पर शनिवार को शहर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वाल्मीकि समाज समिति के तत्वावधान में आराध्यगोगादेव महाराज की पूजा-अर्चना के बाद छड़ी-तीर निशान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे ढोल-नगाड़ों और ताशों की थाप के बीच श्रद्धालु गोगादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शहर के विभिन्न इलाकों में सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने जुलूस का जगह-जगह फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया।गोगा नवमी पर निकली छड़ी-तीर निशान की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।गवोई पुरा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा…शोभायात्रा की शुरुआत शहर के वार्ड छह स्थित गवोईपुरा के महर्षि वाल्मीकि समाज मंदिर से हुई। यहां समाजजनों ने गोगादेव महाराज की पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद छड़ी-तीर निशान को लेकर श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। धार्मिक ध्वजों और निशानों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालु रास्तेभर गोगादेव महाराज के जयकारे लगाते रहे।फूलों से हुआ स्वागत….शहर के विभिन्न मार्गों से गुजर रही शोभायात्रा का सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। भारत माता चौराहे पर पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार यादव, मनोज रानी कुशवाह राकेश मालवीय बारेलाल सूर्यवंशी मित्रमंडली द्वारा शोभायात्रा में बरसाए फूल। श्री हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि खत्री तिलक हिंदू राहुल परमार अंशुल खत्री वगैरह ने भी फूल बरसाकर किया जोरदार स्वागत।लोगों ने छड़ी-तीर निशान पर फूल बरसाए और गोगादेव महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। शोभायात्रा में शामिल समाजजनों के अनुसार गोगा नवमी का पर्व समाज के लिए श्रद्धा और परंपरा का महत्वपूर्ण अवसर है।शोभायात्रा में ये रहे शामिल….शोभायात्रा में सेवादार प्रमुख संजय चांवरिया, विजयराम लोहट एडवोकेट, पूर्व नपा सीएमओ प्रहलाद चावला,बाल किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष आदित्य चावला, सेवादार नरेंद्र चावला, भगवान दास लोहट एडवोकेट, प्रभात चावला, विवेक लोहट,अभिषेक चावला, विकास लोहट, रामसिंह गोहर,अनिल लोहट, दीपेश लोहट एडवोकेट सहित वाल्मीकि समाज के लोग बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई।यहां से गुजरी शोभायात्रा….गोगा नवमी के पावन अवसर पर शोभायात्रा टीपटटा बाजार न्यू मार्केट से मां भगवती माता मंदिर सांची रोड़ भारत माता चौराहे महामाया चौक, श्रीराम लीला गेट से होते हुए सागर भोपाल तिराहे से बस स्टैंड,चोपड़ा मोहल्ले से होते हुए वापस गवोईपुरा मंदिर पहुंच समाप्त हुई।