केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 सितंबर को मंडीदीप और औबेदुल्लागंज में, शिक्षक-प्रतिभा सम्मान समारोह में होंगे शामिलमंडीदीप में पौधरोपण, कृषि उपज मंडी में सम्मान समारोह

नरेन्द्र राय रायसेन; औबेदुल्लागंज के सांदीपनि स्कूल में लोकार्पण-भूमिपूजन और मेधावी छात्रवृत्ति कार्यक्रमरायसेन। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 सितंबर रविवार को रायसेन जिले के मंडीदीप और औबेदुल्लागंज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे मंडीदीप के सिविल अस्पताल में पौधरोपण करेंगे। इसके बाद कृषि उपज मंडी परिसर में शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। औबेदुल्लागंज में शासकीय सांदीपनि स्कूल में लोकार्पण-भूमिपूजन और मेधावी छात्रवृत्ति कार्यक्रम में भाग लेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री सुबह 10 बजे भोपाल से रवाना होंगे और 10.30 बजे सिविल अस्पताल मंडीदीप पहुंचेंगे। यहां पौधरोपण सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सुबह 11 बजे अस्पताल से कृषि उपज मंडी परिसर के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11.15 बजे मंडी परिसर पहुंचकर शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे।इसके बाद दोपहर 12.45 बजे मंडीदीप से रवाना होकर दोपहर 1 बजे औबेदुल्लागंज स्थित शासकीय सांदीपनि स्कूल पहुंचेंगे। यहां लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के साथ मेधावी छात्रवृत्ति कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री दोपहर 3 बजे सांदीपनि स्कूल से भोपाल के लिए रवाना होंगे।