आबकारी उप निरीक्षक देवराज नगीना द्वारा 2 लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त, अवैध दारू बनाने वालों में मचा हड़कंप

। रिपोर्टर नवीन रायली
अवैध मदिरा विनिर्माण के संदिग्ध स्थलों पर दबिश में बड़ी मात्रा में मदिरा तथा मदिरा बनाने की सामग्री जप्त ।* आबकारी आयुक्त म.प्र. द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में जिला खरगोन *कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद के आदेश पर तथा सहायक आबकारी आयुक्त जिला-खरगोन श्री बृजेन्द्र कोरी के निर्देश पर अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी दल द्वारा आज दिनांक 05.09.2026 को प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष श्री सजेंद्र मोरी के मार्गदर्शन में*

वृत्त कसरावद के ग्राम भीलगाँव में अवैध मदिरा विनिर्माण के संदिग्ध स्थलों पर तथा वृत्त महेश्वर के ग्राम बड़ा भेड़ल्या में दबिश देकर अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही कर *वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक देवराज नगीना* द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क़ एवं च के तहत 04 प्रकरण दर्ज कर 40 लीटर हाथभट्टी मदिरा, 35 लीटर विदेशी मदिरा व 1800 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर महुआ लहान के सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया। मौके से 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।कार्रवाई में कुल जब्त अवैध मदिरा तथा सामग्री का कुल *अनुमानित मूल्य रु. 2,04,000/- रूपए* है।उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक दिलीप मालवीय, आरक्षक शिवनारायण कटारे व अमनसिंह चौहान उपस्थित रहे। *अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।*

