अनुमति नहीं मिलने से ‘से नो टू ड्रग्स’ कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ी

इरफान अंसारी उज्जैन/ उज्जैन जल्द घोषित की जाएगी नई तारीख, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान रहेगा जारीउज्जैन। समाज सुधार एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर दावत-ए-इस्लामी इंडिया के कल्याणकारी विभाग GNRF (गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन) द्वारा देशभर में ‘से नो टू ड्रग्स’ (नशीले पदार्थों को ना कहें) अभियान चलाया जा रहा है।अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्ति की दिशा में प्रेरित करना है।इसी कड़ी में उज्जैन शहर में प्रस्तावित जागरूकता कार्यक्रम की तारीख संशोधन की अनुमति नहीं मिलने के कारण आगे बढ़ा दी गई है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 6 सितंबर, रविवार को रात 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जामा मस्जिद जमात खाना में आयोजित होना था। अब इसकी नई तारीख की सूचना आयोजकों द्वारा जल्द दी जाएगी।आयोजकों ने युवाओं एवं शहरवासियों से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान से जुड़ने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की है।संदेश“नशे को ना कहें, स्वस्थ समाज की ओर कदम बढ़ाएं।”