Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे भरत जांचपूरे

By Mohan Sharma
September 5, 2026 2 Min Read
0

मनावर से शकील खान 9755 498 752*शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 13वें राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 हेतु चयन*मनावर। जिला धार।। मनावर के पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं वर्तमान में बुरहानपुर जिले में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ श्री भरत जांचपूरे का शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए 13वें राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 हेतु चयन किया गया है। उन्हें यह सम्मान 6 सितंबर 2026, रविवार को उज्जैन में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नवाचार एवं प्रभावी शैक्षणिक प्रयासों, शिक्षकों के साथ सहयोगात्मक एवं प्रेरणादायी नेतृत्व, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए श्री जांचपूरे को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है।आयोजक समिति के अनुसार, शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को प्रोत्साहन,

बच्चों में टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास, वैज्ञानिक एवं नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में उनके योगदान को भी सम्मान के लिए आधार बनाया गया है।6 सितंबर को उज्जैन के रामरखा गौतम सभागृह, भरतपुरी प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित समारोह में श्री जांचपूरे को सम्मान प्रदान किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रेरणा स्रोत के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में चयनित शिक्षाविदों एवं शिक्षा अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।श्री भरत जांचपूरे के राष्ट्रीय गौरव सम्मान के लिए चयनित होने पर शिक्षा जगत, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। मनावर तहसील के प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक सोशल मीडिया के पत्रकारों सहित स्नेहीजनों, अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि को मनावर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

गोवा में वेदिका महेश रावत ने लहराया परचम

Next

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दापोरा में शिक्षक दिवस मनाया गया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER