शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दापोरा में शिक्षक दिवस मनाया गया
सुरज दहे बुरहानपुर

जिले के शाहपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दापोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज शनिवार को स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस गरिमामय समारोह आयोजित करके किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बी .ई.ओ.श्री सुधाकर माकुंदे सर एवं प्राचार्या श्रीमती बिंदु बघेल ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के फोटो की पूजा अर्चना करके माल्यार्पण किया। उसके बाद स्कूली छात्र छात्राओं ने शाला के शिक्षकों एवं शिक्षकाओं का तिलक लगाकर पुष्प एवं उपहार भेंट करके सम्मान किया। इस अवसर पर अतिथि शिक्षक श्री कपील मिश्रा ने अपनी लिखित पुस्तिका अतिथि शिक्षक भवः को अतिथियों को भेंट किया। इस अवसर पर शिक्षक गण सर्वश्री बलवंत माली, कमलेश पंजराए,विजय गावंडे, समाधान चौधरी, गणेश पाटील, किरण लोखंडे,अर्चना मौनी, कल्पना सुगंधी, रेखा महाजन, रेणु पवार, रेखा साहू, माधुरी पाटिल, भावना सूर्यवंशी, ज्योत्सना महाजन, सहित शिक्षक गण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा भाग्यश्री वाघ ने किया एवं आभार छात्रा साक्षी पाटील ने व्यक्त किया।
