गोवा में वेदिका महेश रावत ने लहराया परचम

13वीं वेस्ट जोन प्री-नेशनल शूटिंग में तीन पदक जीतकर बढ़ाया आलीराजपुर का मान, नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनआलीराजपुर। प्रतिभा, मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर आलीराजपुर की होनहार निशानेबाज वेदिका महेश रावत ने एक बार फिर अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गोवा में आयोजित 13वीं वेस्ट जोन प्री-नेशनल शूटिंग टूर्नामेंट में वेदिका ने 50 मीटर राइफल शूटिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग वर्गों में तीन पदक अपने नाम किए।वेदिका ने प्रतियोगिता के यूथ वर्ग में रजत पदक, जूनियर वर्ग में कांस्य पदक तथा सीनियर वर्ग में भी कांस्य पदक हासिल किया। एक ही प्रतियोगिता में तीन अलग-अलग वर्गों में पदक जीतकर वेदिका ने अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है।शानदार प्रदर्शन के बाद नेशनल के लिए चयनगोवा में बेहतरीन प्रदर्शन का परिणाम यह रहा कि वेदिका महेश रावत का नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी

।प्रदेश स्तर पर भी कई पदक जीत चुकी हैं वेदिकावेदिका की यह सफलता पहली बार नहीं है। इससे पूर्व भी वह प्रदेश स्तर की विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीत चुकी हैं। लगातार प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने शूटिंग के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।परिवार को बेटी की उपलब्धि पर गर्ववेदिका महेश रावत आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल की सुपुत्री हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, खेलप्रेमियों, शुभचिंतकों और नागरिकों ने वेदिका को बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।बेटियों के लिए बनी प्रेरणावेदिका की सफलता न केवल उनके परिवार और आलीराजपुर के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है। लगातार मेहनत, अनुशासन और अभ्यास के जरिए वेदिका ने साबित किया है कि बेटियां खेल के क्षेत्र में प्रदेश और देश स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।अब आलीराजपुरवासियों की नजरें राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप पर हैं, जहां वेदिका से शानदार प्रदर्शन और पदक की उम्मीद है।
