Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

शाहपुर मे कांग्रेसीओ ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन

By Mohan Sharma
September 3, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे / विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए राहुल गांधी जी पर की गई फर्जी F.I.R भारतीय जनता पार्टी का चरित्र दर्शाती है – रविंद्र महाजन, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, बुरहानपुर (ग्रामीण)*शाहपुर में देश के लोकप्रिय नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी में दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग को लेकर आज तहसील परिसर शाहपुर के सामने जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष रविंद्र महाजन के नेतृत्व में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद जिला कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन तहसीलदार शाहपुर के माध्यम से प्रेषित किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र महाजन ने प्राथमिकी को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करते हुए प्राथमिकी वापस कराने के लिए आवश्यक निर्देश देने की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र महाजन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने हल्द्वानी में भाजपा समर्थित लोगों की गतिविधियों और कथित संविधान अपमान के मामले में सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय उत्तराखंड पुलिस ने भाजपा सरकार के दबाव में राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी सिटी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली। सरकार की गलत नीतियों पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कांग्रेस विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश को सफल नहीं होने देगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविंद्र महाजन, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, इंद्रसेन देशमुख, रामभाऊ लाडें, किशोर देशमुख, निखिल खंडेलवाल, मुकेश बुनगाल, गोपाल मोतेकर, शैलेंद्र इंगले, सुनील सोनवाने, श्रीराम चौहान, रविंद्र बाविस्कर, सुभाष अवसरमल, राजेंद्र गावंडे, अशोक पाटिल, अरुण पाटिल, प्रकाश यवतकर, संतोष साने, सादिक कुरैशी, अजय पाटिल, किशोर खंडवेकर, चंद्रकांत देशमुख, इदरीश खान, शेख हारून, पदम चौहान, मुरलीधर महाजन, चेतन महाजन, पंकज रावत, जब्बार खान, सुनील महाजन, गणेश महाजन, योगेश पाटिल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

भारतीय मजदूर संघ ने रामदेवरा जाने वाले यात्रियों का किया स्वागत

Next

महिला सशक्तिकरण के तहत ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमन’ कार्यक्रम आयोजित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER