भारतीय मजदूर संघ ने रामदेवरा जाने वाले यात्रियों का किया स्वागत

रमाकांत मोरे /अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री भेरूलाल खदेड़ा ने रतलाम जिले के ग्राम तीतरी में बाबा रामदेव जाने वाले यात्रियों के लिए आयोजित भोजन प्रसादी (भंडारे) में झाबुआ जिले से बाबा रामदेव जाने वाले लगभग 50 बाईक सवार यात्रियों को भोजन प्रसादी ग्रहण करा सभी के गले में सनातन धर्म का प्रतीक केसरिया दुपट्टा डाल बाबा रामदेव के जयकारे के साथ भव्य स्वागत किया साथ ही सफल एवं शुभ यात्रा की कामनाएं की !इस अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ राष्ट्रीय मंत्री भेरूलाल खदेड़ा सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे ! मीडिया को यह जानकारी नीमच के चंद्रशेखर जायसवार ने दी ।