Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

महिला सशक्तिकरण के तहत ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमन’ कार्यक्रम आयोजित

By Mohan Sharma
September 3, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरेबुरहानपुर जिले के खकनार मे महिला सशक्तिकरण अंतर्गत ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमन’ कार्यक्रम का आयोजन खकनार परियोजना स्तर पर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नारी सम्मान, बाल विवाह की रोकथाम, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुभांगी मजूमदार ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं बच्चों के पोषण सहित अन्य सेवाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया।वहीं परियोजना अधिकारी श्री विजय सोलंकी ने अधिक से अधिक बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों से जोड़ने पर जोर देते हुए शाला पूर्व शिक्षा एवं देखभाल (ECCE) के महत्व की जानकारी दी।

उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित की जा रही शाला पूर्व गतिविधियों एवं खेल-आधारित सीखने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।इस अवसर पर जितेन्द्र कोचले, जिला समन्वयक, रॉकेट लर्निंग ने मिशन नींव कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व गतिविधियों के नियमित आयोजन, बच्चों की सक्रिय सहभागिता तथा गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर जानकारी साझा की।कार्यक्रम में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं बच्चों की गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर खकनार परियोजना के समस्त सुपरवाइजर, रॉकेट लर्निंग से जितेन्द्र कोचले एवं लगभग 300 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

शाहपुर मे कांग्रेसीओ ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन

Next

पुत्र दमनजीत के जन्मदिन पर शैली कीर ने बच्चो को दी शिक्षा सामग्री

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER