भाजपा महिला मोर्चा मातृशक्ति ने एसपी प्रदीप शर्मा को बांधा रक्षा सूत्र बहनों की सुरक्षा का दिया भरोसा, एसपी ने सदैव रक्षा का दिलाया विश्वास
उज्जैन से इरफान अन्सारी की रिपोर्ट

भाजपा महिला मोर्चा मातृशक्ति ने एसपी प्रदीप शर्मा को बांधा रक्षा सूत्रबहनों की सुरक्षा का दिया भरोसा, एसपी ने सदैव रक्षा का दिलाया विश्वास उज्जैन। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उज्जैन नगर भाजपा महिला मोर्चा मातृशक्ति द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को रक्षा सूत्र बांधा गया। कार्यक्रम मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रमिला यादव एवं अध्यक्ष नीना चौहान के नेतृत्व में आयोजित हुआ।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी राकेश पांड्या की उपस्थिति में महिला मोर्चा की बहनों ने पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को रक्षा सूत्र बांधकर शुभाशीष दिया। इसके प्रत्युत्तर में एसपी प्रदीप शर्मा ने बहनों को सदैव उनकी सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया।महिला मोर्चा की बहनों की रही सहभागिताकार्यक्रम में प्रियंका सेंगर, सोनल जोशी, प्रतीक्षा शर्मा, संज्ञा चौहान, कविता राठौर, मधु यादव, कविता राय, हीरा मणि कहार, मंजू कसरा सहित अन्य बहनें उपस्थित रहीं।