कलश वंदन यात्रा ने दिया समरसता, समानता और सामाजिक एकता का संदेशगुरु रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकता और मानवता का मार्ग दिखाते हैं : कलावती यादव
उज्जैन पत्रकार इरफान अन्सारी की रिपोर्ट उज्जैन।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत उज्जैन ग्रामीण मंडल में कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से समाज में समरसता, समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।इस अवसर पर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज भारतीय संत परंपरा के महान समाज सुधारक एवं मानवता के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से समाज को समानता, समरसता, भाईचारे और प्रेम का मार्ग दिखाया।श्रीमती यादव ने कहा कि गुरु रविदास जी का संदेश था कि मनुष्य की पहचान उसके कर्म और सद्गुणों से होती है, जन्म या जाति से नहीं। उन्होंने ऊंच-नीच, भेदभाव और सामाजिक असमानता का विरोध करते हुए ऐसे समाज की कल्पना की, जहां प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर प्राप्त हो।26 गांवों तक पहुंची कलश वंदन यात्रासमरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली गई यात्रा बूजराजखेड़ी, गंगोड़ी, पिपलिया राधो, निनोरा, जमालपुरा, मगारिया, नायाखेड़ी, सिलौदामोरी, करोहण, गोंदिया, तालोद, उमरिया सहित कुल 26 गांवों में पहुंची।विभिन्न गांवों में माता-बहनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा कलश का वंदन एवं पूजन किया गया। इस दौरान संत रविदास जी महाराज के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने तथा सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने लिया हिस्साकलश वंदन यात्रा में भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र आंजना, कमलेश बैरवा, शैलेंद्र शर्मा, जितेंद्र भाटी, शोभाराम मालवीय, हाकम सिंह आंजना, कारणसिंह आंजना, अमृतलाल कुमावत, रमेश वर्मा, अर्जुन रघुवंशी, अनिल वर्मा, महामंत्री दिनेश पटेल, अनिल मालवीय, मुकेश आंजना सहित समाज के विभिन्न वर्गों के श्रद्धालु, मातृशक्ति एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की और गुरु रविदास जी महाराज के समानता, समरसता एवं भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।