Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

संत रविदास जयंती पर मनावर में निकली समरसता कलश यात्रा, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

By Mohan Sharma
September 2, 2026 4 Min Read
0

शकील खान मनावर :-भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में निकाली जा रही कलश यात्रा का बकानेर से प्रवेश के बाद मनावर नगर में भव्य आगमन हुआ। सामाजिक समरसता और समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही इस यात्रा का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा एवं पूजा-अर्चना कर स्वागत किया। भाजपा ग्रामीण धार जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, यात्रा जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परिहार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज बालेश्वर सहित समाजबंधुओं, विभिन्न समाजों के नागरिकों तथा बड़ी संख्या में माता-बहनों ने उपस्थित होकर कलश की पूजा-अर्चना की और यात्रा का स्वागत किया।

खंडेलवाल भवन पहुंचने पर संत शिरोमणि रविदास महाराज के पवित्र कलश का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ।*संतों ने दिया समरसता और एकता का संदेश* सभा को संबोधित करते हुए संत श्री महामंडलेश्वर 1008 श्री नरसिंह दास जी महाराज, श्रीराम मंदिर मांडव ने कहा कि संत रविदास जी जैसे महान संतों ने प्रेम और समर्पण के माध्यम से समाज को समरसता के साकार स्वरूप में पिरोया। इसी समरसता और संगठन की शक्ति से विजय की यात्रा आगे बढ़ती रही। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर में विराजमान होना भी समाज की एकता, संगठन और समरसता की शक्ति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि समरसता का यह दूसरा कलश जिले में आया है। यह कलश केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण, संगठन और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर आया है। *पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा* ने संत रविदास जी के जीवन और विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसके कर्म, विचार और आचरण से होनी चाहिए। उन्होंने संत रविदास जी एवं मीराबाई के आध्यात्मिक संबंध का भी उल्लेख किया। *भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल* ने कहा कि जिन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष, त्याग और परिश्रम के कारण आज संगठन मजबूत स्थिति में है, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण ही भाजपा की ताकत और पहचान है।*संत रविदास जी की पवित्र माटी मनावर पहुंची : चंचल पाटीदार*भाजपा ग्रामीण धार जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने वाराणसी से समरसता के भाव को लेकर संत रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र माटी को देश के गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प के तहत संत रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र माटी आज मनावर पहुंची है। उन्होंने कहा कि पवित्र कलश के रथ के माध्यम से पूरे नगर का भ्रमण किया गया। संत रविदास जी ने लगभग साढ़े छह सौ वर्ष पूर्व पूरे समाज को समरसता और समानता का संदेश दिया था तथा अपने जीवन से सेवा और त्याग की प्रेरणा दी।उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि संत रविदास जी का संदेश आज के युवाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिस शक्ति और उत्साह के साथ धर्मपुरी से मनावर तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, उससे स्पष्ट है कि धार ग्रामीण जिले का युवा संगठन के साथ मजबूती से खड़ा है। आने वाले समय में युवा मोर्चा नई ऊर्जा, नई शक्ति और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा।*धर्मपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने भी सभा को संबोधित किया। स्वागत भाषण युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जय सूर्य ने उज्जवल सोलंकी को बधाई शुभकामना दी——————————-*युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सोलंकी का हुआ भव्य स्वागत*कलश यात्रा के साथ भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सोलंकी का भाजपा जिला कार्यालय एवं मनावर नगर में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर पदभार ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गयानवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तिलक-वंदन कर स्वागत किया। उज्ज्वल सोलंकी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया नगर आगमन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा 15 से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत मंच लगाए गए, जहां उनका पुष्पमालाओं एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का समापन खंडेलवाल गार्डन में हुआ।*बड़ी संख्या में संत, जनप्रतिनिधि एवं समाजजन रहे उपस्थित*भाजपा ग्रामीण धार जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ,सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों के रूप में संत श्री महामंडलेश्वर 1008 श्री नरसिंह दास जी महाराज, श्रीराम मंदिर मांडव, संत श्री रामसेवक दास जी महाराज महंत, संत श्री कैलाश जी भारती, संत श्री विजय दास जी महाराज एवं संत श्री रामदास जी महाराज विराजमान रहेइस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन भायल, विनोद शर्मा, धर्मपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, मनावर विधानसभा के पूर्व/प्रत्याशी शिवराम कन्नौज, पूर्व मंत्री जगदीश मुवेल, पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र मेरती, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समाजजन एवं नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश मोठसरा ने किया। अंत में आभार नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल सोलंकी ने मानादिनांक 2/08/2026फोटो… वीडियो….

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

नीलगंगा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों का निकाला जुलूस पुलिस ने दोनों आरोपियों को क्षेत्र में घुमाया, कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

Next

छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं जोबट विधायक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER