नीलगंगा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों का निकाला जुलूस पुलिस ने दोनों आरोपियों को क्षेत्र में घुमाया, कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज़ | उज्जैन। नीलगंगा थाना पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था का संदेश देने के उद्देश्य से दो आदतन अपराधियों का थाना क्षेत्र में जुलूस निकाला।पुलिस के अनुसार जुलूस दीपक उर्फ दीपा भोई पिता तेजूलाल, निवासी शांतिनगर तथा विजेंद्र उर्फ चीनू तोमर पिता निर्भय सिंह, निवासी सिंधी कॉलोनी का निकाला गया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने थाना नीलगंगा क्षेत्र में घुमाया।पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों में कानून का भय पैदा करने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।नीलगंगा ने कॉम्बिंग गश्त मेंटोटल 05 स्थायी वारन्टी 19 और गिरफ्तारी वारन्टी गिरफ्तार किए गएथाना प्रभारी तरुण कुरील के साथ एसआई यादवेन्द्र पड़िहार की टीम की एहेम भूमिका रही
