छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं जोबट विधायक

इंदौर। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के प्रस्तावित दौरे को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में इंदौर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जोबट विधायक ने शामिल होकर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।बैठक में राहुल गांधी जी के दौरे को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की सहभागिता, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर अपने सुझाव साझा किए और तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा की।जोबट विधायक ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के छात्र-युवाओं की आवाज को मजबूती देने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और जिम्मेदारी के साथ तैयारियों में जुटेंगे।बैठक में सभी ने संकल्प लिया कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्र एवं युवा शामिल हों और उनकी आवाज प्रदेश के साथ-साथ देशभर तक पहुंचे।छात्रों की आवाज बुलंद होगी, युवाओं के हक की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।