समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल के पौत्र सतविक ने JEE Advanced में हासिल की AIR 4997

गुना। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री ओमप्रकाश अग्रवाल के पौत्र एवं सीए अतुल अग्रवाल तथा श्रीमती नेहा अग्रवाल के सुपुत्र सात्विक अग्रवाल ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4997 प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है।सात्विक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुना के क्राइस्ट स्कूल से प्राप्त की। बचपन से ही मेधावी एवं अनुशासित रहे सात्विक ने कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उनकी उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि स्पष्ट लक्ष्य और समर्पित प्रयास से किसी भी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।इस अवसर पर दादा श्री ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि युवाओं की उपलब्धियां केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का गौरव बढ़ाती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सात्विक भविष्य में उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।सात्विक की सफलता पर शहर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।