Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

विश्व नेत्रदान दिवस पर निकली भव्य नेत्रदान जागरूकता रैली, 200 से अधिक लोगों ने भरे नेत्रदान संकल्प पत्र

By Mohan Sharma
June 10, 2026 3 Min Read
0

गुना, 10 जून 2026। विश्व नेत्रदान दिवस के अवसर पर लायन्स क्लब गुना सिटी एवं श्री जैन श्वेताम्बर नवयुवक मंडल, गुना के संयुक्त तत्वावधान में नेत्रदान जागरूकता रैली एवं सर्वधर्म दृष्टिदाता गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे हाट रोड स्थित ललित इलेक्ट्रिकल्स से नेत्रदान जागरूकता रैली के साथ हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों, महिला शक्ति, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां नागरिकों ने स्वागत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। रैली के दौरान नेत्रदान महादान, मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में प्रकाश बनने तथा नेत्रदान के प्रति जागरूकता संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।रैली के समापन उपरांत मानस भवन में आयोजित सर्वधर्म दृष्टिदाता गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन लायन्स क्लब गुना सिटी के अध्यक्ष लायन विनय शास्त्री द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन लायन आशीष टांटिया एवं विकास टांटिया ने किया। इस अवसर पर लायन्स आई हॉस्पिटल की गतिविधियों एवं नेत्रदान के महत्व की विस्तृत जानकारी लायन आलोक अग्रवाल द्वारा प्रदान की गई। वहीं श्री जैन श्वेताम्बर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्री डोलेश गुथा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज से नेत्रदान के इस महापुण्य कार्य में आगे आने का आह्वान किया।सर्वधर्म दृष्टिदाता गोष्ठी को अधिवक्ता विनय जैन, पंडित नर्मदा शंकर भार्गव, श्वेताम्बर समाज के अध्यक्ष श्री पवन जैन एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता ने संबोधित करते हुए नेत्रदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एस. के. चौबे, अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम ने अपने प्रेरणादायी एवं भावपूर्ण उद्बोधन में कहा कि नेत्रदान ऐसा महादान है जो किसी व्यक्ति के निधन के बाद भी दो व्यक्तियों के जीवन में उजाला ला सकता है। उनके विचारों ने उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया एवं नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी

श्री प्रेम नारायण राठौर ‘भजन सेठ’ परिवार के 11 सदस्यों ने सामूहिक रूप से नेत्रदान संकल्प पत्र भरकर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक लोगों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरकर मृत्यु उपरांत नेत्रदान करने का संकल्प लिया।गोष्ठी में नेत्रदानी परिवारों को सम्मानपूर्वक प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा दिवंगत नेत्रदाताओं के पुण्य योगदान को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित जनसमूह ने नेत्रदान जागरूकता अभियान को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में लायन्स आई हॉस्पिटल के चेयरमैन लायन संजय जैन ने सभी अतिथियों, सहभागियों, सहयोगी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।जारीकर्ता:लायन्स क्लब गुना सिटीलायन्स आई हॉस्पिटल, गुनाश्री जैन श्वेताम्बर नवयुवक मंडल, गुना

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

अपहृत अथवा गुमशुदा नाबालिगों की दस्तयाबी में गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही म्याना पुलिस की सक्रियता से मात्र 04 दिवस में दस्तयाब हुई अपहृत नाबालिग बालिका

Next

समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल के पौत्र सतविक ने JEE Advanced में हासिल की AIR 4997

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER