आरएसएस के क्षेत्रीय कार्यवाह ने श्रीफल भेंट कर लिया पूज्य मुनि श्री से आशीर्वाद

गुना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह अशोक अग्रवाल ने बुधवार को नसिया जी में विरामान राष्ट्रीय जैन संत निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के के चरणों में श्रीफल चढ़ाकर मुनि श्री से लिया आशिर्वाद। श्री अग्रवाल ने पूज्य मुनि श्री से पंच परिवर्तन विषय पर सार्थक चर्चा कि। इसी के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय चेतना ध्यान केंद्र के संचालक भैया दिनेश अग्रवाल ने भी पूज्य महाराज श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मिडिया पेनलिस्ट विकास जैन नखराली सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे। *जैन समाज ने किया क्षेत्रीय कार्यवाह का का सम्मान*इस अवसर पर बजरंग गड़ कमेटी अध्यक्ष एस के जैन सहित गुना कमेटी ने श्री अग्रवाल का पगड़ी पहना कर सम्मानित किया और उन्हें पंचमुखी पंच कल्यानक में सम्मलित होने का आमंत्रण दिया।