Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

जामनेर थाना पुलिस ने टोड़रा गांव में अलग-अलग जगहों पर संचालित जुए के फड़ों पर दबिश देकर 12 जुआरियों पर प्रभावी कार्यवाहीकुल 11,230 रूपये नगदी सहित ताश की गड्डियां बरामद

By Mohan Sharma
August 30, 2026 2 Min Read
0

गुना गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना पुलिस द्वारा टोड़रा गांव में अलग-अलग स्थानों पर जुए के दो फड़ों पर दबिश देकर कुल 12 जुआरियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 11,230/-रूपये नगदी एवं ताश की गड्डियां बरामद की गईं ।दिनांक 29 अगस्त 2026 की रात जामनेर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टोड़रा गांव में अलग-अलग दो जगहों पर कुछ लोग फड़ जमाकर तास पत्तों से जुआ खेल रहे हैं । थाना क्षेत्र में जुए की सूचना के मिलते ही जामनेर थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल ग्राम टोड़रा पहुंची और जहां पर तत्परता और सतर्कता का परिचय देते हुए संचालित दोंनो जुआ फड़ों पर दविशें देकर दोंनो जगहों पर जुआ खेल रहे 06-06 जुआरी धर दबोच लिए गए । पहले फड़ से आरोपीगण 1-प्रेमनारायण पुत्र मिश्रीलाल धाकड़ उम्र 70 वर्ष, 2-महेशबाबू पुत्र मल्थूराम धाकड़ उम्र 65 वर्ष, 3-कालूराम पुत्र मिश्रीलाल धाकउ़ उम्र 60 वर्ष, 4-रघुवीर पुत्र रामप्रसाद धाकड़ उम्र 43 वर्ष, 5-श्रीलाल पुत्र मानिसंह धाकड़ उम्र 56 वर्ष एवं 6-भूरालाल पुत्र मिश्रीलाल धाकड़ उम्र 65 वर्ष सभी निवासी ग्राम टोड़रा थाना जामनेर को पकड़कर मौके से 8,600/-रूपये नगदी एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर उक्त सभी जुआरियों के विरुद्ध अप.क्र. 189/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।इसी प्रकार दूसरे फड़ से आरोपीगण 1-जितेन्द्र पुत्र कालूराम धाकड़ उम्र 34 वर्ष, 2-फूलसिंह पुत्र मांगीलाल अहिरवार उम्र 35 वर्ष, 3-घनश्याम पुत्र चैनसिंह अहिरवार उम्र 24 वर्ष, 4-राहुल पुत्र संतोष अहिरवार उम्र 20 वर्ष, 5-इंदर पुत्र जगन्नाथ अहिरवार उम्र 40 वर्ष एवं 6-जगदीश पुत्र नन्नूलाल अहिरवार उम्र 24 वर्ष सभी निवासी ग्राम टोड़रा थाना जामनेर को पकड़कर मौके से 2,630/-रूपये नगदी एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेल रहे उक्त सभी जुआरियों के विरुद्ध अप.क्र. 188/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।जामनेर थाना पुलिस की उक्त कार्यवाहियों में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जगदीश जाटव, प्रधान आरक्षक बृजेश त्यागी, प्रधान आरक्षक अवधेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राहुल भदौरिया, प्रधान आरक्षक गिरजेश मीना, आरक्षक पंजाब सिंह, आरक्षक गजेन्द्र सिंह, आरक्षक राकेश भील, आरक्षक रमेश दोहरे एवं आरक्षक गोपाल त्यागी की विशेष एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

युवा समाजसेवी डॉ मनोज पाटीदार निसरपुर का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया

Next

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर दिव्यांक सिंह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER