युवा समाजसेवी डॉ मनोज पाटीदार निसरपुर का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया

*शकील खान मनावर 9755 498 752मनावर नि प्रप्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट,परख साहित्य मंच,अखिल निमाड़ लोक परिषद,कोमी एकता कमेटी बाकानेर के सयुक्त आयोजन मैं वरिष्ठ पत्रकार समाज सेवी दादा पन्नालाल गहलोत के मुख्य आतिथ्य मै निसपुर के युवा समाज सेवी डॉ मनोज पाटीदार का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर केक काटकर खुशियां मनाई गईं और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।जन्मदिन समारोह के दौरान उपस्थित डॉ ज्ञानेश त्रिवेदी

सैयद रिज़वान अली शिवाजी चौहान ने जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की कामना की। परिवार के सदस्यों एवं मित्रों ने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए शुभकामनाएं एवं उपहार भी भेंट किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।