Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

बुरहानपुर का बढ़ा मान: सर्वसम्मति से उमेश जंगाले बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, अब राष्ट्रीय संगठन के अंतर्गत होगी ‘नेशनल मीडिया मीट

By Mohan Sharma
August 30, 2026 3 Min Read
0

सुरज दहे

बुरहानपुर के इतिहास में पहली बार कोई पत्रकार बना राष्ट्रीय अध्यक्ष, विभिन्न राज्यों के पत्रकारों ने वर्चुअल मीटिंग में दिया समर्थन*बुरहानपुर। पत्रकारों की एकता, सम्मान, अधिकार और सुरक्षा की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से बुलंद करने की दिशा में रविवार का दिन बुरहानपुर के पत्रकारिता जगत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। पत्रकारों की व्यापक सहमति और समर्थन के आधार पर उमेश जंगाले को नई दिल्ली कॉर्पोरेट मंत्रालय से पंजीकृत ‘ऑल इंडिया सशक्त पत्रकार महासंघ’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। यह उपलब्धि बुरहानपुर के पत्रकारिता जगत के लिए गौरव का विषय है। बुरहानपुर के इतिहास में पहली बार कोई पत्रकार राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है। उमेश जंगाले के नाम की घोषणा होते ही जिलेभर के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। पत्रकारों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इसे पूरे जिले के लिए बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उमेश जंगाले के नाम को देश के विभिन्न राज्यों के पत्रकारों का व्यापक समर्थन मिला। इसके लिए आयोजित वर्चुअल मीटिंग विभिन्न राज्यों के पत्रकारों एवं प्रतिनिधी मंडलों ने अपनी सहमति व्यक्त की। वहीं जिले के पत्रकारों ने भी प्रस्ताव का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर कर अपनी सहमति दर्ज कराई। *अब राष्ट्रीय संगठन के अंतर्गत होगी ‘नेशनल मीडिया मीट’*उमेश जंगाले ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद आगामी राष्ट्रीय पत्रकार महासम्मेलन ‘नेशनल मीडिया मीट’ को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब यह भव्य महासम्मेलन राष्ट्रीय स्तर के संगठन ‘ऑल इंडिया सशक्त पत्रकार महासंघ’ के बैनर तले आयोजित किया जाएगा।

इससे नेशनल मीडिया मीट को और अधिक व्यापक पहचान तथा सशक्त स्वरूप मिलेगा।उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय महासम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से पत्रकार शामिल होंगे। *राजेश जाधव बने वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष*संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बुरहानपुर निवासी राजेश जाधव को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। पत्रकारों ने उनके नाम का भी समर्थन करते हुए उन्हें बधाई दी।*शीघ्र आयोजित होगा भव्य शपथ ग्रहण एवं नागरिक अभिनंदन समारोह*राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अब शीघ्र ही एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उमेश जंगाले राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए तथा राजेश जाधव वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए विधिवत शपथ ग्रहण करेंगे। बता दे कि यह शपथ विधि समारोह अन्य पत्रकारों द्वारा किया जाएगा, जिसमें नवनियुक्त दोनों ही पदाधिकारियों का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के पत्रकारों, संगठन के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश जंगाले ने देशभर व जिले के पत्रकारों द्वारा दिए गए सहमति एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह जिम्मेदारी केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि देशभर के पत्रकारों के विश्वास से जुड़ी हुई जिम्मेदारी है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर एकजुट कर उनके अधिकारों और हितों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाना है।” उमेश जंगाले के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पत्रकारों में भारी उत्साह है। पत्रकारों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में ऑल इंडिया सशक्त पत्रकार महासंघ देशभर के पत्रकारों की एक सशक्त, संगठित और प्रभावी आवाज बनेगा। वही स्वर्गीय विजय कुमार सिंह शिंदे की पुण्यतिथि के अवसर पर पत्रकारों द्वारा 2 मिनट का मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रवीण देवताले, विशिष्ट अतिथियों में रमेश चंद्र धुआंधार, संजयसिंह शिंदे, सुनील सलूजा, संजय रघुवंशी, मनीष विद्यार्थी, रमाकांत मोरे, शकील खान, विकास ठाकुर, तोताराम खंडेराव, राजा खान, विनोद लोंढे , सुरज दहे , एजी कुरैशी, संजय तायड़े , रिफत अंसारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

अवैध खनन की खबर करना पड़ा भारी पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी डंपर चढ़ाने और जेसीबी से दफनाने की धमकी का आरोप, थाने में शिकायत

Next

युवा समाजसेवी डॉ मनोज पाटीदार निसरपुर का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER