Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

अवैध खनन की खबर करना पड़ा भारी पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी डंपर चढ़ाने और जेसीबी से दफनाने की धमकी का आरोप, थाने में शिकायत

By Mohan Sharma
August 30, 2026 2 Min Read
0

रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद। अवैध खनन और पहाड़ियों से मुरूम निकालने की खबर सामने लाना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। खबर की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार के साथ गाली-गलौच और कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पत्रकार ने पुलिस से कार्रवाई के साथ अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।इंदौर समाचार संवाददाता सेवकराम चौबे ने थाना कसरावद में लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।शिकायत के मुताबिक, 27 अगस्त 2026 को सेवकराम चौबे इंदौर रोड स्थित छोटे नाके के आगे मुरूम से भरे डंपर की फोटो और जानकारी जुटा रहे थे। इसी दौरान जुल्फकार पिता दिलावर खान, निवासी मुरादाबाद-लोहारी से उनका विवाद हो गया।पत्रकार का आरोप है कि फोटो खींचने और खबर प्रकाशित करने को लेकर जुल्फकार ने उनके साथ अभद्रता की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत में डंपर चढ़ाकर दुर्घटना करने और जेसीबी से खोदकर दफना देने जैसी धमकियां देने का आरोप लगाया गया है। साथ ही झूठे ब्लैकमेलिंग केस में फंसाने की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है।शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी दौरान आरोपी का भाई भी कथित रूप से टामी/सरिया लेकर मौके पर पहुंचा और मारपीट की धमकी दी। पत्रकार का आरोप है कि उसे पत्रकारिता छोड़ने के लिए भी धमकाया गया।घटना के बाद पत्रकार ने कहा कि अवैध खनन जैसे जनहित के मुद्दों को सामने लाना पत्रकार का दायित्व है, लेकिन यदि खबरों को रोकने के लिए पत्रकारों को धमकियां दी जाएं तो यह गंभीर चिंता का विषय है।पत्रकार सेवकराम चौबे ने थाना प्रभारी कसरावद को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई, घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज सुरक्षित कराने तथा स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।घटना को लेकर कसरावद के पत्रकारो ने थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन दीया

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों के लिए संभागायुक्त श्री लक्षकार ने दिए निर्देश

Next

बुरहानपुर का बढ़ा मान: सर्वसम्मति से उमेश जंगाले बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, अब राष्ट्रीय संगठन के अंतर्गत होगी ‘नेशनल मीडिया मीट

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER