Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Mandsour

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर दिव्यांक सिंह

By Mohan Sharma
August 30, 2026 2 Min Read
0

मंदसौर माणक लाल प्रजापत

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, गांवों में नियमित साप्ताहिक कैंप लगाने पर जोरमंदसौर। जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। आमजन को अपने राजस्व मामलों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालयों में लंबी पेशियां नहीं लगाई जाएं तथा उपलब्ध तथ्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में अनावश्यक देरी से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए अधिकारी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।बैठक में राजस्व रिकॉर्ड में दुरुस्ती से संबंधित मामलों पर भी विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से साप्ताहिक कैंप आयोजित किए जाएं,

ताकि ग्रामीणों को रिकॉर्ड दुरुस्ती सहित अन्य राजस्व कार्यों के लिए जिला या तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। कैंप के माध्यम से मौके पर ही अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नागरिकों से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग सीधे तौर पर आमजन से जुड़ा विभाग है, इसलिए अधिकारियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, तत्परता और जवाबदेही दिखाई देनी चाहिए।बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों, रिकॉर्ड दुरुस्ती तथा आमजन से जुड़े विभिन्न राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

जामनेर थाना पुलिस ने टोड़रा गांव में अलग-अलग जगहों पर संचालित जुए के फड़ों पर दबिश देकर 12 जुआरियों पर प्रभावी कार्यवाहीकुल 11,230 रूपये नगदी सहित ताश की गड्डियां बरामद

Next

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा मंदसौर जनपद पंचायत क्षेत्र में भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER