जननायक स्वर्गीय श्री राजेंद्र दादू जी की 64 वी जन्म जयंती मनाई गई

रमाकांत मोरे बुरहानपुर
जिले के खकनार विकास खंड में जननायक स्वर्गीय श्री राजेंद्र दादू जी की 64 वी जन्म जयंती मनाई गई स्वर्गीय राजेंद्र दादू जी आदिवासियों के अधिकारों एवं हित के लिए सदैव तत्पर रहते हुए नेपानगर विधानसभा के विकास के लिए दिन रात एक करने वाले बुलंद आवाज के धनी सबके दिलों में आज भी बसे जननायक स्वर्गीय श्री राजेंद्र दादू* की*64वीं जन्म जयंती*

पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् जिला बुरहानपुर विकासखण्ड खकनार मे मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की सत्रारंभ कक्षा पश्चात् रक्तदान कर किया स्मरण जिला समन्वयक जन अभियान परिषद मनीष कुवादे के मार्गदर्शन में एवं विकासखण्ड समन्वयक खकनार अमजद खान के नेतृत्व मे आज मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की सत्रारंभ कक्षा उपरांत 12 छात्रो ने एवं 3 परामर्शदाताओं ने रक्तदान कर श्री राजेन्द्र दादू को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री पवन महाजन, मयूर अत्तरदे, इलियास अहमद, साजिद पटेल और श्रीमती किरण चौधरी के साथ समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।