।मालवा क्षेत्र से चार पत्रकार होंगे मुंबई में सम्मानित -उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान 2026

—–12 सितंबर 2026को मुंबई में प्रेस क्लब ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट का चोथा राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न होने जा रहा है। इस दौरान देशभर से100 से भी अधिक पत्रकार सम्मेलन में शामिल होगें।प्रेस क्लब ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर खालिद कैसे की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में मालवा क्षेत्र से जुड़े पत्रकारों को अलग-अलग नामांकित पुरस्कार देकर सम्मान किया जाएगा। इस दौरान डिजिटल मीडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील योगी को ग्रामीण पत्रकारिता एवं जन जागृति में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए चुना गया है वह विगत दो दशकों से स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्यरत है एंव मध्य प्रदेश निर्भीक पत्रकार पद से सम्मानित किया जाएगा । वही डी, एल ,चौहान को समाचार लेखन एवं संपादकीय लेखन के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सम्मान दिया जाएगा। तीसरे पत्रकार अरविंद सिंह लोधी को पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर सजगता लाने वाली रिपोर्ट के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। उनके द्वारा नर्मदा अंचल एवं जल स्रोतों से जुड़ी खोजी रिपोर्ट की सराहना की गई है। चौथे सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार संजय प्रेम जोशी को समग्र पत्रकारिता एवं मीडिया शिक्षा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा प्रेस क्लब मुंबई के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष कुल 25 पत्रकारों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। जिसमें मालवा क्षेत्र से चार पत्रकारों का चयन विशेष गर्व का विषय है। सम्मान समारोह 12 सितंबर को शाम 5:00 बजे आयोजित होगा समारोह में पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह एवं विशाल प्रदान किए जाएंगे ।झबागली पुंजापुरा सहित पूरे मालवा क्षेत्र में इस खबर को लेकर हर्ष का माहौल है स्थानीय पत्रकार संगठनों ने चारों ओर बधाई दी है ।और कहां की यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।